MP Board 10th Result: जारी हुआ एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

MP Board 10th Result Out: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज बुधवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया है. इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे. इस साल के परिणाम में जनजातीय जिलों अनुसूचित जाति और क्षेत्रों के बच्चों ने बाजी मारी है. 10वीं टॉपर प्रतिभा सोलंकी हैं, जो पन्ना जिले की रहने वाली हैं. प्रतिभा को 500 में से 499 नंबर मिले हैं. यहां देखें रिजल्ट.

पिछले साल की तरह इस साल भी छात्राओं ने फिर बाजी मारी है. इसके साथ ही सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पीछे छोड़ दिया है. इस बार रिजल्ट पिछले करीब 16 साल में सबसे बेहतर रहा है. 10वीं का रिजल्ट 73.42% रहा, जिसमें छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 77 प्रतिशत है. इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में जनजातीय जिले अनूपपुर जिले ने बाजी मारी है. अनूपपुर का पासिंग प्रतिशत 98% है. वहीं दूसरे नंबर पर 98.21 प्रतिशत अलिराजपुर जिले का है.

कहां चेक करें 10वीं बोर्ड का रिजल्ट?
MP Board का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑनलाइन प्रोसेस है. जिसके माध्यम से आप आसानी से चेक कर सकते हैं.
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in गूगल पर सर्च करें.
विंडो ओपन होने के बाद होमपेज पर ‘Exam Results’ सेक्शन पर क्लिक करें.
MP Board 10th Result 2026 लिखा एक लिंक नजर आएगा. इस पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर भरें और सबमिट पर क्लिक करें.
सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

10वीं टॉपर की लिस्ट
प्रतिभा सिंह सोलंकी- 499
अभय गुप्ता- 498
अक्षरा घोड़ेश्वर- 498
हिमांशी धाकड़- 497
शिवम बोपचे- 497
योगेंद्र सिंह परमार- 497
निकिता फरकासे- 497
अवनीश कुमार नाई- 497
अर्जुन सिंह राजपूत- 497
अनन्या वर्मा- 497

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button