मुंबई बना एशिया का सबसे खुशहाल शहर, बीजिंग पीछे

नई दिल्ली. खुशी को नापा नहीं जा सकता, उसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है। लेकिन जब बात शहर में रहने की आती है, तो वहां का माहौल और खान-पान आपकी जिंदगी पर सीधा असर डालते हैं।
हाल ही टाइम आउट द्वारा किए गए एक सर्वे के मुताबिक सपनों की नगरी मुंबई सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि एशिया का सबसे खुशहाल शहर है। मुंबई के 94 प्रतिशत लोगों ने माना कि उनका शहर उन्हें खुशी देता है। वहीं 89 फीसदी लोगों का मानना है कि वे मुंबई में कहीं और की तुलना में ज्यादा खुश महसूस करते हैं। जबकि 88 फीसदी को लगता है कि उनके साथी मुंबई रह कर बहुत सकारात्मक और खुश रहते हैं। वे इसके मुख्य कारण मनोरंजन के विकल्प, जीवंत सामाजिक परिवेश और कॅरियर के शानदार अवसर बताते हैं। इस सूची में दूसरा और तीसरा स्थान चीन के दो बड़े शहर बीजिंग और शंघाई को मिला है। सर्वे के मुताबिक ये शहर आधुनिकता, सुरक्षा और संस्कृति का बेहतरीन संगम पेश करते हैं।

ये है एशिया के टॉप 10 शहर
मुंबई, भारत
बीजिंग, चीन
शंघाई, चीन
चियांग माई, थाईलैंड
हनोई, वियतनाम
जकार्ता, इंडोनेशिया
हांगकांग
बैंकाक, थाईलैंड
सिंगापुर
सोल, दक्षिण कोरिया











