बलौदाबाजार में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की हत्या, ट्रैक्टर से कुचलकर ले ली जान, वारदात से सनसनी

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने ट्रैक्टर से कुचलकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता की हत्या कर दी है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता की हत्या से राजनीति में बवाल मच गया है। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। यह पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक कांग्रेस नेता दया राम जायसवाल पूर्व जनपद सदस्य थे। जिसका एक युवक से विवाद चलते आ रहा था। इसी बात पर आरोपी ने कांग्रेस नेता की हत्या कर दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है। आखिर यह हत्या किस बात पर की हुई पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button