Nari Shakti: परिवार के समर्थन से ही महिलाएं हो सकती हैं अधिक सशक्त

नई दिल्ली. दो तरह के लोग होते हैं। एक, जो चाहते हैं कि महिलाएं तरक्की करें, आगे बढ़ें। वहीं एक वर्गउन्हें आगे बढ़ने से रोकता है। महिलाओं को किसी भी फील्ड में पोजिशन मिलना बहुत मुश्किल है। महिलाओं के लिए परिवार का समर्थन बहुत महत्त्वपूर्ण है। परिवार के सपोर्ट से ही महिलाएं अधिक सशक्त हो सकती हैं। मैं आज इस स्थिति में हूं इसके लिए मेरे पिताजी ने भरपूर सपोर्ट किया। उन्होंने मुझे हमेशा मेरी पसंद के काम करने की आजादी दी।
सोशल मीडिया का उचित उपयोग करें-सोशल मीडिया पर महिलाओं का वर्चस्व कुछ मामलों में बहुत अच्छी बात नहीं है। ज्यादातर महिलाएं अपना समय बर्बाद कर रही हैं। इसका सही उपयोग करना जरूरी है।
महिलाएं एक साथ करतीं तीन काम
महिलाओं को इतना समय नहीं मिलता, जितना पुरुषों को मिलता है। एक महिला पर परिवार, बच्चे सबकी जवाबदारी होती है। मेरे हिसाब से संयुक्त परिवार बहुत अच्छा होता है, जहां एक महिला की हैल्प करने के लिए परिवार की बाकी औरतेें होती हैं। घर के कार्यों में पुरुषों की भूमिका न के बराबर होती है। महिलाओं को तीन नौकरियां एक साथ करनी पड़ती, वहीं पुरुष केवल नौकरी करते हैं। हमारे समाज में आज भी लैंगिक समानता नहीं है।
अहम बात
आजकल के माता-पिता अपनी अधूरी इच्छाएं बच्चों के जरिए पूरी करना चाहते हैं। वे ज्यादा से ज्यादा बच्चों को सुख-सुविधाएं देते हैं, जो उन्हें नहीं मिलीं, लेकिन इससे बच्चे बिगड़ सकते हैं। प्यार के साथ अनुशासन भी जरूरी है, वरना वे मानसिक रूप से कमजोर होंगे।