Advertisement Here

National Ocean Day: दुनिया की परिक्रमा करेंगी सेना की दो अधिकारी

समुद्री कौशल और साहस की परंपरा को जारी रखते हुए भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी लेटिनेंट कमांडर रूपा ए और लेटिनेंट कमांडर दिलना के आईएनएसवी तारिणी पर सवार होकर दुनिया की परिक्रमा करने के विशेष अभियान पर रवाना होंगी। दोनों पिछले तीन वर्षों से इस अभियान के लिए तैयारी कर रही हैं। यह अभियान समुद्री विरासत को संरक्षित करने और नाविक कौशल को बढ़ावा देने के लिए चलाया जाता है।

उल्लेखनीय है कि नौकायन प्रशिक्षण जहाजों आईएनएस तरंगिनी और्र आइएनएस सुदर्शिनी के अग्रणी प्रयासों और आईएनएसवी हादेई और तारिणी पर परिक्रमा के जरिए भारतीय नौसेना ने महासागर नौकायन अभियानों में प्रमुख स्थान हासिल किया है। छह सदस्यीय चालक दल के हिस्से के रूप में इन दोनों अधिकारियों ने पिछले साल गोवा से केप टाउन होते हुए रियो डी जेनेरियो और वापस ट्रांस-ओशनिक अभियान में भाग लिया था। इसके बाद, इन महिला अधिकारियों ने गोवा से श्री विजया पुरम (पहले पोर्ट ब्लेयर) और वापस डबल हैंडेड मोड में नौकायन अभियान चलाया। इसके अलावा, इस वर्ष की शुरुआत में दोनों ने गोवा से मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस तक सफल यात्रा की थी।

इन दोनों अधिकारियों को हजारों मील यात्रा का अनुभव प्राप्त है। उन्हें प्रसिद्ध जलयात्रा चालक और गोल्डन ग्लोब रेस के नायक कमांडर अभिलाष टॉमी (सेवानिवृत्त), केसी, एनएम के मार्गदर्शन में भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button