Navratra 2024: माता के नौ रूपों में दिखीं छात्राएं

न्यू राजेंद्र नगर स्थित नर्सिंग कॉलेज में गरबा और जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक के तौर पर वर्णिका शर्मा और अजिता गनौदवाले शामिल रहीं। निर्णायकों ने मां शक्ति के नव रूपों का अर्थ सरल व मनभावन तरीके से समझाया। छात्रों ने जसगीत, डांडिया नृत्य की मनोरम प्रस्तुति दी। बीएससी नर्सिंग पांचवें सेमेस्टर की छात्राओं ने मां दुर्गां के नव रूपों को प्रदर्शित किया। बीएससी नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने जस गीत में पहला स्थान प्राप्त किया।

किसने क्या रूप धरा

  1. शैलपुत्री माता – तंडेश्वरी सोनवानी
  2. ब्रह्मचारिणी माता – करीना यादव
  3. चंद्रघंटा माता – निधि पटेल
  4. कूष्मांडा माता – डिम्पल साहू
  5. स्कंदमाता – नेहा प्रजापति
  6. कात्यायनी माता – चेतना
  7. कालरात्रि माता – सरला मार्कम
  8. महागौरी माता – तनुजा वर्मा
  9. सिद्धिदात्री माता – हर्षा दीवान

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button