Advertisement Here

ठंड के कहर के बीच मौसम विभाग का नया अपडेट, जारी हुआ का पूर्वानुमान

प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। शाम होते ही घना कोहरा छा रहा है। वहीं सुबह 10 बजे के बाद ही लोग घर से बाहर निकल रहे है। कड़कड़ाती ठंड के बीच अगले दो दिनों में तापमान में और बदलाव होने के आसार है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले सप्ताहभर इसी तरह बना रहेगा। न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।

शीतलहर के बने हालात
जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा, तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंचा। ठंड और सर्दी से जिलेवासी ठिठुर रहे हैं। शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। सर्द मौसम को हेल्दी सीजन माना जाता है। घना कोहरा और तापमान में गिरावट का फायदा इस सीजन की खेती में उगाए जाने वाले फसल को मिलता है। चना-गेहूं के अलावा अन्य दलहन-तिलहन की फसल सर्द मौसम में बेहतर होता है। हालांकि बच्चे और बुजुर्गों का ठंड से बचने की जरूरत होती है।

बुध-और गुरुवार को और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार बुधवार और गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर पहुंचेगा। इससे ठंड और बढ़ जाएगी। वहीं अधिकतम तापमान में भी 2-4 डिग्री तक गिरावट आएगी। ऐसे में दिन में भी लोगों को ठंडी का अहसास होने वाला है। इधर खुशनुमा मौसम और रविवार के अलावा सोमवार-मंगलवार को शासकीय छुट्टी पड़ने के कारण लोग घुमने-फिरने का भी प्लान बना रहे हैं। आसपास एरिया में मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग निकल रहे हैं।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button