निर्मला सीतारमण, रोशनी और किरण दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं में शामिल

नई दिल्ली. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, एचसीएल कॉरपोरेशन की चेयरपर्सन रोशनी नादर मल्होत्रा और बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ को फिर दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में स्थान मिला है। सीतारमण को लगातार छठी बार यह खिताब दिया गया। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने 2024 की दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची जारी की है। इसमें भारत से तीन महिलाओं के नाम शामिल हैं।

सूची में यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर शीर्ष पर हैं। पिछले साल सूची में सीतारमण, रोशनी और किरण के साथ स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की चेयरपर्सन सोमा मंडल का नाम भी शामिल था। सूची प्रभाव क्षेत्र के आधार पर तैयार की जाती है। निर्मला सीतारमण सूची में 28वें स्थान पर हैं। रोशनी नदार मल्होत्रा को 81वां, जबकि किरन मजूमदार शॉ को 82वां स्थान दिया गया। फोर्ब्स ने कहा कि सीतारमण पर भारत के तेज आर्थिक विकास को बनाए रखने की जिम्मेदारी है। उनके नेतृत्व में भारत पांच खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। सीतारमण महिला सशक्तीकरण को लेकर मुखर रही हैं।

यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर शीर्ष पर

दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन और एचसीएल कॉर्पोरेशन की सीईओ रोशनी नदार मल्होत्रा के बारे में फोर्ब्स ने कहा कि वह 12 अरब डॉलर की कंपनी के रणनीतिक फैसले करती हैं। वह शिव नदार फाउंडेशन की ट्रस्टी भी हैं। इसके जरिए शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रही हैं। वहीं रोशनी नदार ने द हैबीटेट्स ट्रस्ट की स्थापना की, जो प्राकृतिक संरक्षण के लिए काम करता है।

कैंसर रिसर्च के लिए 75 लाख डॉलर दान

किरण मजूमदार शॉ को फोर्ब्स ने भारत की सबसे सफल महिला उद्योगपतियों में से एक बताया। उन्होंने अपने पति जॉन शॉ के साथ मिलकर 2019 में यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोसगो में कैंसर रिसर्च के लिए 75 लाख डॉलर का दान दिया था। शॉ की कंपनी बायोटेक कोरोना की एंटीबॉडी थेरेपी पर भी काम कर रही है। कंपनी की दुनियाभर में पहुंच है।

admin

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button