कैप्टन विक्रम बत्रा के बलिदान को ओपी चौधरी का नमन
OP Choudhary pays tribute to the sacrifice of Captain Vikram Batra.

रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने माँ भारती की रक्षा हेतु सर्वाेच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र से अलंकृत कैप्टन विक्रम बत्रा जी के बलिदान दिवस पर उन्हें सादर नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि कैप्टन विक्रम बत्रा जी ने अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति का परिचय देते हुए अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान दिया। कारगिल युद्ध में उनका पराक्रम भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है और प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए कैप्टन विक्रम बत्रा जी का अद्वितीय समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका जीवन युवाओं में देशभक्ति, साहस और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार करता रहेगा।
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि माँ भारती के इस अमर वीर सपूत का बलिदान सदैव देशवासियों के हृदय में अमिट रहेगा तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की प्रेरणा देता रहेगा।











