कांकेर में गरजे पीएम मोदी, कहा- जहां कांग्रेस वहां विकास होही नहीं सकता

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कांकेर पहुंचे हुए है। यहां ​गोविंदपुर में आयोजित बीजेपी सकंल्प रैली में चुनावी सभा को संबोधित किया है। पीएम मोदी ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ बोली में जय जोहार बोलकर भाषण शुरू किया। कहा कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी के पक्ष में आंधी चल रही है। कांकेर की जनता की ये भीड़ इसका गवाह है।

इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जहां कांग्रेस रहेगी वहां विकास होही नहीं सकता है। आपने बीते 5 सालों में कांग्रेस की नाकामियां देखी है। उनकी बंगले, उनकी कारें इन्हीं का विकास हुआ हैै। कांग्रेस नेताओं के बच्चों को ही फायदा हुआ है। कांकेर के गरीब, आदिवासी, पिछड़े लोगों को क्या मिला। कांग्रेस ने आप लोगों को बीमार बदहाल अस्पताल दिए हैं। सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी का रिकॉर्ड बनाया है। इसलिए आज पूरा छत्तीसगढ़ कहा रहा है.. अउ नइ सहबो.. बदल के रहिबो…

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button