नक्सलियों को PM मोदी की चेतावनी! कहा- भारत को माओवादी आतंक से कराएंगे मुक्त, CG में कही ये बड़ी बातें

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। प्रधानमंत्री शीघ्र ही सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता, मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारों के साथ भाषण की शुरुआत की।

छत्तीसगढ़ी अंदाज में PM मोदी ने किया संबोधन

पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका, प्रदेश के लोकप्रिय एवं उर्जावाल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री मंडल में मेरे वरिष्ठ साथी अरुण साव, विजय शर्मा और विशाल संख्या में छत्तीसगढ़ से कोने-कोने से आए हुए सभी मेरे प्यारे भाई और बहनों छत्तीसगढ़ के जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियानों को हाथ जोड़ कर जय जोहर। आज छत्तीसगढ़ राज्य अपन गठन के 25 साल पूरा कर लिया है। भाईयो और बहनों के रजत समारोह में छत्तीसगढ़िया के भाई बहनों के साथ साथ सहभागी बनना, मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा

आप सब भली भांति जानते हैं। मैंने भजपा के कार्यकर्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य गठन से पहले का भी दौर देखा है और बीते 25 साल में सफर का स़ाक्षी भी रहा हूं। इसलिए इस गौरवशाली पल का हिस्सा बनना मेरे लिए भी अद्भुत अनुभति है। साथियों हमने 25 साल की यात्रा पूरी की है। 25 साल का एक कालखंड पूरा हुआ है। और आज अगले 25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा है।

छत्तीसगढ़ को मिला लोकतंत्र का नया मंदिर

मेरा एक काम करेंगे आप लोग, सब लोग बताइए। अपना फोन निकालिए और फ्लैश जलाइए। ये अगले 25 साल के सूर्योदय का आरंभ हो चुका है। आपके हथेली में नए सपनों का सूरज उग गया है। आपके हथेली में नए युग के संकल्पों की नई रोशनी नजर आ रही है। यही रोशनी आपकी भाग्य का निर्माण करने वाली है। साथियों 25 साल पहले अटल जी की सरकार ने छत्तीसगढ़ को आपको सौंपा था। साथ ही ये संकल्प भी लिया था कि ये छत्तीसगढ़ विकास की नई बुलंदी छुएगा। छत्तीसगढ़ के आप सभी भाइयों-बहनों ने मिलकर अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। जो बीज 25 साल पहले बोया गया था। आज यह विकास का वट वृक्ष बन गया है। आज भी छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर, नई विधानसभा मिला है।

छत्तीसगढ़ में युवाओं की एक पूरी पीढ़ी है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि यहां आने से पहले मुझे एक जनजातीय संग्रहालय को देने का अवसर मिला। 14 हजार करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। ये सभी विकास कार्यों के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। साथियों, साल 2000 के बाद यहां एक पूरी पीढ़ी बदल गई है।

PM बोले- सड़कों तक पहुंचा नेटवर्क

यहां युवाओं की एक पूरी पीढ़ी है। जब छत्तीसगढ़ बना था, तब गांवों तक पहुंचना मुश्किल था। गांवों में सड़कों का नामुनिशान नहीं थी। आज 40 हजार किलो मीटर तक सड़कों का नेटवर्क पहुंच चुका है। बीते 11 वर्षों में छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे का विस्तार हुआ है। नए-नए एक्सप्रेस-वे अब छत्तीसगढ़ की नई शान बन रहे हैं। पहले रायपुर से बिलासपुर पहुंचने में पहले बहुत समय लगते हैं। अब यह समय भी घटकर आधा ही रह गया है। आज भी यहां एक नए फोरलेन हाईवे का नया शिलान्यास किया गया है। ये हाईवे छत्तीसगढ़ की झारखंड से कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगा।

साथियों छत्तीसगढ़ की हवाई और रेल कनेक्टिविटी के लिए व्यापक काम हुआ है। आज छत्तीसगढ़ में वंदे भारत जैसी तेज ट्रेनें चलती है। रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर जैसे शहर अब सीधे फ्लाईट से कनेक्टेड हैं। कभी छत्तीसकगढ़ सिर्फ कच्चे माल के निर्यात के लिए जाना जाता था आज इंडस्ट्रियल के लिए भी जाना जाता है। साथियों बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने जो कुछ हासिल किया है। उसके लिए मैं हर मुख्यमंत्री हर सरकार का अभिनंनद करता हूं। लेकिन बहुत बड़ा श्रेय डॉक्टर रमन सिंह को जाता है। उन्होंने तब छत्तीसगढ़ को नेतृत्व दिया तब राज्य के सामने अनेक चुनौतियां थीं। मुझे खुशी है आज वो विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अपना मार्गदर्शन दे रहे हैं। और साय की सरकार छत्तीसगढ़ के विकास को तेज गति से आगे ले जा रहे हैं।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button