पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, एम्स में भर्ती की सलाह

प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई की सेहत में गिरावट आई है। रविवार को जांच करने के लिए चिकित्सकों की टीम उनके गांव गनियारी पहुंची थी। यहां जांच में उनका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) सामान्य से कम आया है। इसके साथ-साथ रेंडम शुगर 142 और पल्स 71 प्रति मिनट रहा। डॉ. तीजन बाई के खानपान में गिरावट की वजह से शारीरिक कमजोरी आ गई है। बैठने में तकलीफ हो रही है।

परिजनों को एम्स में भर्ती की सलाह

चिकित्सकों की टीम ने उनके परिजनों को आहार की मात्रा बढ़ाने व एम्स, रायपुर में दाखिल करने की सलाह दी है। एम्स में मेडिसिन विशेषज्ञ हृदय रोग विशेषज्ञ, न्यूरोलॉजी( स्नायु) विशेषज्ञ से जांच कराने की सलाह दी गई है। चिकित्सकों ने उनका फिजियोथेरेपी भी कराया।

पहले से हो गई हैं कमजोर

डॉ. तीजन बाई की बहु वेणू देशमुख ने बताया कि उन्होंने खाना कम कर दिया है। जूस, मेवा और प्रोटीन वगैरह दिया जा रहा है। वह पहले से कमजोर हो गई हैं। अधिक वक्त तक बैठ नहीं पाती, बात भी नहीं करती, बातों को समझ जरूर रही है। उन्होंने बताया कि जिस एक्सपर्ट को एम्स में उनको दिखाया जाता है, वह सोमवार को बैठते हैं, इस वजह से सोमवार को लेकर जाने की तैयारी है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button