प्रधानमंत्री मोदी बोले- छत्तीसगढ़ राज्य का कायाकल्प कर रहे मुख्यमंत्री साय

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तारीफ करते हुए कहा कि वे खुद जनजातीय समाज से हैं और अब वे राज्य का कायाकल्प कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारी एकता और विविधता को सेलिब्रेट करने के लिए भारत पर्व शुरू हुआ और आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के इस भव्य आयोजन के साथ हम भारत पर्व की पूर्णता के साक्षी बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया सम्मान समूचे छत्तीसगढ़ की जनता का मनोबल बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा, राज्य सरकार प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को आधार बनाकर जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्यरत है। मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन से राज्य में जनजातीय सशक्तिकरण क्षेत्रों में उल्लेखनीय गति प्राप्त हुई है।

छत्तीसगढ़ का नया संग्रहालय राष्ट्रीय धरोहर

प्रधानमंत्री में छत्तीसगढ़ प्रवास का उल्लेख करते हुए कहा, कुछ दिन पूर्व रायपुर में उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का लोकार्पण किया। यह संग्रहालय छत्तीसगढ़ के जनजातीय इतिहास, परंपरा, कला और बलिदान का भव्य प्रतीक है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रीय धरोहर के रूप में स्थापित होगा।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button