Advertisement Here

प्रियंका गांधी कल कांकेर में करेंगी करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण, देखें शेड्यूल

Priyanka Gandhi in chhattisgarh

कांकेर। छत्तीसगढ़ में चुनाव नजदीक आ गया है। जिसके चलते नेताओं के ताबड़तोड़ चुनावी दौरा जारी है। कल प्रियंका गांधी प्रदेश का दौरा करेंगी। कांकेर में आम सभा को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाएंगी। सूत्रों के मुताबिक, कांकेर के गोविंदपुर स्थित मैदान में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगी। इस आमसभा के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button