महिला दिवस विशेष: खतरे के बीच काम करने में महारत है पुष्पा को, पढ़ें नारी शक्ति के हौसलों की कहानी

भिलाई . महिला दिवस पर आज हम साहसी महिला भिलाई स्टील प्लांट की महाप्रबंधक पुष्पा एंब्रोस से सभी को रूबरू करवाना चाहते हैं, जिन्होंने खुद ही जोखिम भरे विभागों को काम करने के लिए चुना। भिलाई स्टील प्लांट में बतौर मैनेजमेंट ट्रेनी 1992 में पुष्पा एंब्रोस ने ज्वाइन किया। कोक ओवन से अपना सफर शुरू और बैटरी ऑपरेशन में काम करने वाली वह एशिया की पहली महिला हैं। उस वक्त संयंत्र में कोक ओवन गैस रिसाव, गर्मी और धूल की शिकायतें अधिक आती थी। इसके बाद भी उन्होंने अपने काम को पूरी जिम्मेदारी से किया।

घबराएं नहीं हादसे से भी सीखें

कोक ओवन से उनका तबादला एनर्जी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट (ईएमडी) में हुआ। जीएम पुष्पा एंब्रोस ने बताया कि भिलाई स्टील प्लांट में 9 अक्टूबर 2018 के गैस हादसे में अधिकारी और कर्मचारियों के साथ-साथ दमकल कर्मियों की भी जान गई। इस हादसे से वे घबराई नहीं, बहुत कुछ सीखने मिला। कार्य में पहले से और सुधार लाया गया। सोच यही थी कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करें और अच्छा काम करें। ईएमडी में 3 साल तक सेवा देने का मौका मिला।

होली के बस्तरिया गुलाल का रंग है कुछ खास

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ कैंप में रह रहीं नक्सल पीड़ित महिलाओं ने प्राकृतिक गुलाल तैयार किया है। इससे उन्होंने ना केवल अपनी आर्थिक ताकत बढ़ाई है, बल्कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया है। प्रशासन ने इन महिलाओं के इस प्रयास को पंख देते हुए जिले के सभी विभागीय कार्यालयों में इनके गुलाल के स्टॉल लगाने की पहल शुरू की है। मां दुर्गा स्व सहायता समूह इतामपार की महिलाओं ने पारंपरिक ज्ञान का उपयोग करते हुए फूलों और अन्य प्राकृतिक चीजों से गुलाल तैयार किया है।

यह समूह भैरमगढ़ शिविर में रह रही उन महिलाओं का है, जिन्हें नक्सल हिंसा के कारण अपने गांव छोडऩे पड़े थे। शिविर में रह रही समूह की अध्यक्ष फगनी कोवासी बताती हैं कि जब हमें गांव छोडऩा पड़ा, तो लगा जिंदगी खत्म हो गई। लेकिन अब यह समूह हमारी ताकत बना है। होली का यह रंग हमारे जीवन में भी रंग भरेगा यही उम्मीद है। समूह की सचिव अनिता कर्मा बताती हैं कि हमने सोचा कि क्यों न होली के रंग भी प्रकृति के रंगों से बनाए जाएं। यह सेहत के लिए सुरक्षित है और हमारे लिए आय का जरिया भी बना।

कोक ओवन के बैटरी में टॉप पर काम करने वालों पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। बैटरी में कोक पुशअप के दौरान 35 डिग्री से अधिक तापमान हमेशा बना रहता है। टॉप में यह और बढ़ जाता है। हॉट स्पॉट में करीब 25 साल तक उन्होंने कार्य किया। इस दौरान नए कोक ओवन बैटरी क्रमांक 11 को स्थापित किया गया। इसमें 4.3 मीटर ऊंचाई की 8 बैटरीज हैं, जिसमें प्रत्येक में 65 ओवंस शामिल हैं। 7 मीटर ऊंचाई के 3 बैटरी है, जिसमें प्रत्येक में 67 ओवंस शामिल हैं। नए सीओबी-11 का पहला ओवन पुशिंग 29 सितंबर 2014 को हुआ।

जीएम पुष्पा एंब्रोस के हाथ में स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) के सुरक्षा की कमान है। यहां काम करने वाले 2,300 कार्मिकों के सुरक्षा की जवाबदारी इनके हाथ हैं। यहां काम करते हुए उनको अब 4 साल हो रहा है। शून्य दुर्घटना का लक्ष्य लेकर यहां काम किया जा रहा है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button