Advertisement Here

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- राहुल गांधी के सलाहकार सैम ने चमड़ी के आधार पर भारतीयों को गाली दी

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस पर फिर से निशाना साधा है। एकात्म परिसर में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सलाहकार सैम पित्रोदा ने चमड़ी के आधार पर भारतीयों को गाली दी है। नाम से भले ही वह सैम पित्रोदा हो, पर नस्ल और रंग भेद को लेकर उनके ताजा बयान के बाद उन्हें ’शेम’ पित्रोदा नाम से देश जानेगा। इस प्रकार की कई घटनाएं हैं जिसमें कांग्रेस पार्टी जुड़ी हुई है। भारतीय जनमानस कांग्रेस पार्टी को कभी माफ करने वाली नहीं है। उप मुयमंत्री शर्मा ने कहा, कांग्रेस पार्टी के किसी हिडन एजेंडा को आगे लाने के लिए उनको बोलना होता है।

पित्रोदा देश से नि:शर्त माफी मांगे

उप मुयमंत्री शर्मा ने कहा, भारत उत्तर पूर्व से कितना जुड़ा हुआ है, इसका वर्णन महाभारत काल में भी है। आज के युग में इस तरह की बातें करना और इस पर तर्क देना बेमानी है। पित्रोदा ने जो कहा है उसके लिए उन्हें देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी में अभी इस्तीफा देने और निष्कासित करने का स्वांग चल रहा है। कांग्रेस को सैम पित्रोदा का आजीवन निष्कासन करना चाहिए।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button