Advertisement Here

रायगढ़ लोकसभा सीट से राधेश्याम राठिया का मिला टिकट, उपसरपंच, जनपद समेत कई पदों पर रहे, जानिए प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रदेश के 11 प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है। इसमें रायगढ़ लोक सभा भी शामिल है। रायगढ़ लोक सभा में भाजपा ने घरघोड़ा के राधे श्याम राठिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी की घोषणा होते ही भाजपा समर्थकों ने घरघोड़ा के जयस्तंभ चौक पर पटाखे जताते हुए खुशियां मनाई।

छत्तीसगढ़ प्रदेश बनने के पिछले लोकसभा चुनाव तक गौर करें तो भाजपा ने हर बार जशपुर जिले से प्रत्याशी बनाया था। इस बार पहली दफा रायगढ़ जिले से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। हालांकि भाजपा ने जब जशपुर जिले से विष्णुदेव साय को प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित किया तब से पार्टी के भीतर यह उम्मीद बंध गई थी कि इस बार रायगढ़ जिले से लोकसभा का प्रत्याशी बनाया जाएगा।

राधे श्याम राठिया को भाजपा के द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने के पीछे यह भी एक सामने आ रहा है। रायगढ़ लोकसभा में 8 विधानसभा क्षेत्र हैं। इसमें जशपुर के तीन, रायगढ़ के चार और सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ विधानसभा शामिल हैं। इसमें जशपुर के तीनों सीटों पर तो विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया।

वहीं रायगढ़ जिले के तीन विधानसभा में हार मिली। इसमें धरमजयगढ़, लैलूंगा और खरसिया शामिल है। रायगढ़ जिले पर गौर करें तो यह आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। वहीं यहां रायगढ़ जिले में राठिया समाज की बाहुल्ता है। इसमें धरमजयगढ़, लैलूंगा और खरसिया में राठिया समाज के लोग ज्यादा है। धरमजयगढ़, लैलूंगा और खरसिया तीनों विधानसभा कांग्रेस के खाते हैं। यानी कि भाजपा राठिया समाज से प्रत्याशी घोषित कर तीन दिनों विधानसभा को भी साधने का प्रयास कर रही है। इसके अलावा भाजपा केंद्रीय योजना में मोदी की गारंटी को लेकर लोगों के पास पहुंचेगी।

राजनीतिक सफर
52 वर्षीय राधेश्याम राठिया 1991 से 1995 तक जिला भाजपा संगठन के कार्यसमिति में शामिल रहे। वहीं इसके बाद वे संगठन के विभिन्न पदों पर रहे। वही जनप्रतिनिधि के रूप में ग्राम पंचायत छर्राटांगर में 1995 से 2000 तक निर्विरोध उप सरपंच रहे। 2000 से 2005 तक जिला पंचायत सदस्य, 2005 से 2010 तक जनपद पंचायत घरघोड़ा के अध्यक्ष रहे। वहीं 2010 से 2015 तक दोबारा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। वहीं 2015 से 2020 तक निर्विरोध जनपद सदस्य रहे।

कार्यकर्ताओं में उत्साह
भाजपा में प्रत्याशी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिला मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जहां खुशियां मनाई। वहीं घरघोड़ा भाजपा मंडल में ज्यादा ही उत्साह देखने को मिला। रायगढ़ लोकसभा के लिए भाजपा से राधेश्याम राठिया का नाम आते ही कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा उम्मीवार के घर पहुंचते हुए उन्हें बधाई देने लगे।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button