Advertisement Here

रामेन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, जानिए उनके बारे में..

देश में छत्तीसगढ़ सहित नौ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। सूची के अनुसार छह नेताओं को राज्यपाल बनाया गया है, जबकि अन्य राज्यों में राज्यों में राज्यपालों का तबादला किया गया है। इस बारे में राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई। रामेन डेका छत्तीसगढ़ ने नए राज्यपाल होंगे। वे वर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का स्थान लेंगे। छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, मेघालय, असम, मणिपुर में भी राज्यपाल बदले गए हैं।

कौन हैं रामेन डेका

1 मार्च 1954 को सुआलकुची (असम) में जन्मे रामेन वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर हैं। उनकी शिक्षा गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पूरी हुई है। असम के मंगलदोई से वे संसद सदस्य चुने गए थे। उत्तर-पूर्व से आने वाले नेताओं में रामेन डेका बड़ा नाम है। उन्हें भाजपा के संस्थापक सदस्यों के रूप में जाना जाता है। पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। इसके अलावा वे भाजपा नॉर्थ-ईस्ट कॉर्डिनेशन कमिटी के सदस्य के रूप में उल्लेखनीय काम के लिए जाना जाता है। वे भाजपा के प्रवक्त भी रहे हैं।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button