राष्ट्रीय युवा उत्सव: विकसित भारतीय यंग लीडर डायलॉग के लिए देवांशू गुप्ता का चयन, 75 युवाओं को मिली जिम्मेदारी

राष्ट्रीय युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए 75 युवाओं को चयनित किया गया है। जिसमें से 45 युवा विकसित भारतीय यंग लीडर डायलॉग से, 01 युवा डिजाइन फॉर भारत से तथा 29 व्यक्ति सांस्कृतिक ट्रैक्स से सम्मिलित हैं।
राष्ट्रीय युवा उत्सव में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले युवाओं के लिए मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी एवं अन्य वशिष्ठ अतिथियों की उपस्थिति में सेंड ऑफ सेरेमनी का आयोजन दिनांक 6 जनवरी 2026 को शाम 05:30 बजे मुख्यमंत्री आवास में रायपुर में किया जा रहा है। इस आयोजन में आप सभी कलाकारों को उपस्थित रहना अनिवार्य है।

सेंड ऑफ सेरेमनी में आप लोगों का इंटरेक्शन विशिष्ट अतिथियों से होगा तथा आयोजन उपरांत भोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल में ही किया गया है। आयोजन उपरांत दुरुस्त स्थानों वाले प्रतिभागियों के लिए आवास की व्यवस्था की गई है। जहां आपको रात्रि में निवास करना हैं।
अगले दिन 07 जनवरी को सुबह 7:00 को गोंडवाना एक्सप्रेस के माध्यम से छत्तीसगढ़ की टीम नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। छत्तीसगढ़ राज्य की टीम राष्ट्रीय युवा उत्सव में सम्मिलित कराने हेतु सुश्री सुधा कुमार Ma’am, वरिष्ठ खेल अधिकारी को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, तथा डीकेश्वर एवं दिनेश जांगड़े जी को सहायक नियुक्त किया गया है।











