सोना चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, नया भाव देख उड़ जाएंगे होश

चांदी की कीमतों ने शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी एतदिवसीय बढ़त दर्ज की। राजधानी दिल्ली में चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 8500 रुपए बढ़कर 171500 रुपएके नए हाई पर पहुंच गई। इस तेजी के पीछे मुख्य वजह निवेशकों का सुरक्षित संपत्ति में निवेश और ग्लोबल मार्केट में चांदी की कमी है। गुरुवार को चांदी की कीमत 163000 रुपए प्रति किलोग्राम थी। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमत कुल 17500 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ी है।
वहीं, सोने की कीमतें अपने रेकॉर्ड स्तर से थोड़ी पीछे आ गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 600 रुपए गिरकर 126000 रुपए रही। चांदी की आपूर्ति में बड़ी कमी है, जबकि मांग लगातार बढ़ रही है। इस वजह से बाजार में प्रीमियम बढ़ गया है और बाजार में काफी अस्थिरता आ गई है। इससे घरेलू चांदी स्पॉट और चांदी फ्यूचर्स की कीमतों में अंतर भी बढ़ गया है। ग्लोबल बाजार मे चांदी पहली बार 50 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई है। संस्थागत निवेशकों और केंद्रीय बैंकों की ओर से डॉलर के मुकाबले सोने में बढ़ती रुचि ने सोने-चांदी को मजबूती दी है।











