Advertisement Here

कांकेर में मुठभेड़, जवानों ने मार गिराए तीन खूंखार नक्सली, जारी है सर्चिंग अभियान

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जवानों का अभियान जारी है। इसी कड़ी में अब कांकेर में सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन और नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में दो पुरुष और एक महिला नक्सली मारे गए। जंगल में मुठभेड़ के बाद इलाके में जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पंखाजूर के जंगल में जवानों को नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद जवानों की एक टीम रवाना हुई। सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों को देख नक्सलियों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की और ताबड़तोड़ फायरिंग में जवानों ने दो पुरुष और एक महिला नक्सली को मार गिराया। वहीं जवानों को भारी पड़ते देख नक्सली जंगल की आड़ लेकर मौके से फरार हो गए। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button