Health: पेट के अंदर की जमा चर्बी दिल के लिए हो सकती है ज्यादा खतरनाक

लंदन. दिल की बीमारियों में सबसे बड़ा जोखिम उम्र बढ़ना माना जाता है, लेकिन क्यों कुछ लोग दूसरों की तुलना में तेजी से बूढ़े होते हैं, इसके एक कारण का खुलासा लंदन के मेडिकल रिसर्च काउंसिल की नई स्टडी में सामने आया है। यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित इस शोध के अनुसार आंतों और अंगों के आसपास जमा विसरल फैट यानी आंतरिक चर्बी दिल और खून की नसों को तेजी से बूढ़ा करती है, जिससे इंसान की उम्र में तेजी से इजाफा होता है।

पुरुष-महिलाओं पर अलग-अलग असर

शोधकर्ताओं ने पाया कि पुरुषों में पेट पर जमा फैट दिल की उम्र बढ़ाने में अहम है। जबकि महिलाओं में हिप्स और थाइज पर जमा चर्बी दिल की उम्र बढ़ने से बचाती है। खासकर प्री-मेनोंपॉजल महिलाओं में हार्मोन एस्ट्रोजन दिल को सुरक्षित रख सकता है। शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) दिल की उम्र बताने में कारगर नहीं है। वैज्ञानिक अब इस हानिकारक चर्बी के नियंत्रण का पता लगा रहे हैं।

21 हजार से ज्यादा लोगों का विश्लेषण… शोध में 21241 लोगों के बॉडी और हार्ट स्कैन का एआई से विश्लेषण कर पाया गया कि पेट और आंतरिक अंगों के आसपास की चर्बी से दिल की उम्र वास्तविक उम्र से ज्यादा हो जाती है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button