Advertisement Here

राज्यपाल को दी गई भावभीनी विदाई, अधिकारी कर्मचारियों ने की पुष्पवर्षा, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

निवर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। वे आज भुवनेश्वर (ओड़िशा) के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थी।

राज्यपाल के प्रस्थान से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने राजभवन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और आर्शीवचन दिया। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से आप सभी लोग सदैव समृद्ध और सुखी रहें। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पवर्षा कर हरिचंदन का अभिवादन किया।

इस दौरान राज्यपाल ने अपने अनुभव भी साझा किए। वहीं दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजभवन जाकर राज्यपाल से सौजन्य मुलाकात की और सुदीर्घ और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। साय ने कहा कि राज्यपाल हरिचंदन के मार्गदर्शन में प्रदेश ने प्रगति के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की, राज्यपाल का स्नेह इसी प्रकार उन्हें और छत्तीसगढ़वासियों को मिलता रहेगा। वहीं नवनियुक्त राज्यपाल रामेन डेका शाम 5.50 बजे स्टेट हैंगर पहुंचेंगे।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय एवं उपसचिव हिना अनिमेष नेताम सहित राजभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button