Advertisement Here

Weather Update: अगले 2 दिनों में तापमान में होगी बड़ी गिरावट, ठंड और कोहरा से होंगे बेहाल, चेतावनी जारी

उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं का असर शहर समेत आसपास के क्षेत्र में दिखने लगा है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने आने वाले 2-3 दिनों तक तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। सोमवार को सुबह की शुरुआत के साथ शहर समेत आसपास के क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। इसके बाद दिनभर धूप खिली रही। सोमवार को सुबह अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड बढ़ी रही।

सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले गर्म कपड़ों में दिखे। इसके साथ ही दिनभर धूप की तपिश अन्य दिनो की अपेक्षा कम रही। शाम होने के बाद शहर समेत आसपास के क्षेत्र में अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड का भी लोगों अहसास हुआ। शहर के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई। सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहने के साथ अधिकतम तापमान 27.8डिग्री सेल्सियस रहा।

तापमान में गिरावट की संभावना…
मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश में 16 जनवरी को, उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन लगातार जारी रहने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिसके कारण न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button