मौसम ने ली करवट, 27, 28, 29 अक्टूबर को होगी भारी बारिश, सभी जिलों को चेतावनी

Weather News: प्रदेश में चक्रवाती तूफान मोलथा के चलते आज से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी किए हैं..

Weather News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते आज कई जगहों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं यह सिल​सिला अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 27 से जोरदार बारिश के संकेत दिए है। वहीं 29 अक्टूबर को भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है।

मोलथा तूफान का तगड़़ा असर

प्रदेश में बीते शनिवार से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते उमस भरी गर्मी बढ़ गई है। वहीं आज राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं कल से जोरदार बारिश की चेतावनी जारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मोलथा तूफान का असर दिख रहा है। जिसके चलते भारी से अतिभारी बारिश के आसार बने हुए हैं। बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मोथला तूफान के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं इसका असर 29 अक्टूबर तक रहेगा। इसके बाद बादल साफ होने से मौसम सामान्य रहने की संभावना है। वहीं अगले चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

किसानों की बढ़ी चिंता

कार्तिक माह में बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवाती तूफान के कारण अबागढ़ चौकी तहसील के दर्जनों गांवों में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यह बारिश सावन-भादो की तरह लगातार हो रही है, जिससे धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसान, जिनकी फसलें पककर तैयार थीं और कटाई भी शुरू हो चुकी थी, अब बेमौसम बारिश के कारण परेशान हैं।

भीगकर खराब हो गया धान

खड़ी फसलों के साथ-साथ, जो धान काटकर खेतों में रखा गया था, वह भीगकर खराब हो गया है। खासकर, अरधना किस्म की धान जो एक महीने पहले ही पक चुकी थी, वह इस बारिश के कारण पूरी तरह से प्रभावित हुई है। कुछ किसानों ने दीपावली के बाद धान की कटाई शुरू की थी, लेकिन चक्रवाती तूफान के कारण उनका काम रुक गया। धान के पौधों में नरमी आ गई है और बाली टूटकर गिरने लगी है, जिससे फसल के खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

शहर में खंड वर्षा

राजधानी रायपुर में आज कई जगहों में तेज बारिश हुई। सुबह से बादल छाए रहे। वहीं दोपहर में 1 घंटे के आसपास तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। इसके अलावा रायपुर शहर से लगे अन्य जिलों में भी सुबह और शाम में बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग ने कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई है। ऐसे में लोगों को सावधनी बरतने की अपील की है। साथ ही लोगों को इस पेड़ के नीचे नहीं खड़े होने की सलाह दी है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button