तीन हाईवा जब्त

Three Hyva trucks seized.

रायपुर । सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध रेत परिवहन के मामले में खनिज विभाग ने तीन हाईवा वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने गुरुवार को महानदी तटवर्ती ग्राम दहिदा-जसपुर क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया।
जांच के दौरान गौण खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए तीन हाईवा वाहन पकड़े गए। इनमें हाईवा क्रमांक CG&06&HC&7888 के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वाहन को थाना सारंगढ़ की अभिरक्षा में सौंपा गया। वाहन के मालिक भोजराज अग्रवाल, निवासी सरायपाली बताए गए हैं। वहीं हाईवा क्रमांक  CG&13& AZ&8020 औरCG&22&AE&8919 को सुरक्षार्थ थाना कोसीर में रखा गया है।
खनिज विभाग ने बताया कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत की गई है। संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Back to top button