फूड और फैशन की दीवानगी… छत्तीसगढ़ में बदला ट्रेंड्स, स्ट्रीट फूड ने दिया ग्लोबल लेवर का स्वाद

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ संस्कृति और परंपरा के लिए ही नहीं, बल्कि फैशन और फूड के नए ट्रेंड्स के लिए भी चर्चा में है। बड़े डिजाइनर्स यहां के इंडस्ट्री हाउस तक के लिए आउटफिट डिजाइन कर रहे हैं। वहीं, स्ट्रीट फूड ने ग्लोबल लेवर का स्वाद दे दिया है। ज्वैलरी में भी परंपरा की जगह मॉडर्न ट्रेंड्स छा चुके हैं। युवा नए ट्रेंड्स में खुद को कन्फर्ट फील कर रहे हैं।
फैशन इंडस्ट्रीज में इनका नाम

रिशिका अग्रवाल, सैनी गर्ग, सुमनदीप कौर, रूनित गुप्ता यह कुछ ऐसे नाम हैं जिनका नाम आज फैशन इंडस्ट्रीज में चल रहा है। इसके अलावा अब रायपुर में कई मल्टी डिजाइनर स्टोर्स भी खुल गए है। अंगारों, याफा और ओरा कई स्टोर्स है जहां कई सारे डिजाइनर्स के कपड़े एक ही छत के नीचे मिल जाएंगे।
डिजाइनिंग कपड़ों का क्रेज बढ़ा
इंडो वेस्टर्न और वेस्टर्न ड्रेस के लिए रायपुर का जाना माना चेहरा शिवरीनारायण की रहने वाली रिशिका कहती हैं कि हमारे ब्रांड रारा कई शहर में मल्टी डिजाइनर स्टोर्स में आपको मिल जाएंगे। इसके अलावा ऑनलाइन भी हम सेल करते हैं। हमने श्रेया घोषाल की ड्रेस ग्लोबल और इंडियन प्लेटफॉर्म के लिए तैयार की है। इसके अलावा कई सारी सेलिब्रिटी के भी ड्रेस डिजाइन किए हैं। वो बताती हैं कि अब लोग डिजाइन के साथ कंफर्ट भी देखते हैं।

लैबग्रोन डायमंड लोगों की पसंद
ज्वैलरी का भी टेस्ट बदला है अब लैबग्रोन डायमंड लोगों की पसंद बन रहा है, इसी तरह कुंदन, रियल डायमंड, रूबी, पोलकी, कोढ़ी और प्रीसियस स्टोन के आर्नामेंट खूब पसंद किए जा रहे है और अब रायपुर में इनके कई सारे स्टोर्स है, जहां इस तरह के आभूषण बनाए जा रहे हैं। सदर बाजार में भी इन परंपरागत पीले सोने के अलावा इस तरह के आभूषण बन रहे है जो लोगों की डिमांड में बना हुआ है।

25 सालों में छत्तीसगढ़ का फैशन और खानपान कल्चर पूरी तरह बदल गया है। मशहूर फैशन डिजाइनर्स मनीष मल्होत्रा व रितु कुमार न सिर्फ सेलिब्रिटिज के आउटफिट डिजाइन कर रहे हैं, बल्कि प्रदेश के उद्योग घराने भी अब इन्हीं नामचीन डिजाइनर्स पर भरोसा जता रहे हैं। खानपान की दुनिया में भी स्ट्रीट वेंडर्स ने कमाल कर दिया है। ठेलों पर अब सिर्फ गुपचुप या पावभाजी ही नहीं, बल्कि एवोकाडो टोस्ट, पास्ता और पिज्जा जैसे ग्लोबल लेवर भी आसानी से मिल जाते हैं। ज्वैलरी ट्रेंड की बात करें तो परंपरागत आभूषणों की जगह अब लैबग्रोन डायमंड, कुंदन, अमरीकन डायमंड, पोलकी और कोढ़ी वाली ज्वैलरी युवाओं की पहली पसंद बन चुकी है।

एलिगेंट पहनना पसंद कर रहे
रायपुर की फैशन डिजाइनर सुमनदीप ने अंकिता लोखंडे (सेलिब्रिटी), सोशल मीडिया इंलुएंजर कृतिका खुराना के अलावा कई सेलिब्रिटी के ड्रेस डिजाइन किए हैं। वो अब कोलकाता में भी अपना डिजाइनर स्टोर रन कर रही हैं। वो कहती हैं कि रायपुर इन 25 सालों में बहुत कुछ बदल गया है 10 साल पहले यहां फैशन के बहुत सारे ब्रांड नहीं थे, केवल कुछ ही ब्रांड हुआ करते थे, लेकिन अब आपको रायपुर में मल्टी डिजाइनर स्टोर्स मिलेंगे। सुमनदीप कहती हैं कि पहले लगता था कि रायपुर में लोगों को फैशन का वो टेस्ट नहीं है लेकिन अब तो लोगों की डिमांड ऐसी है कि उनके लिए अब कीमत मायने नहीं रखती।

मेंस वेयर में कई चेंजेस
मेंस वेयर में अपनी पहचान बनाने वाले रूनित गुप्ता ने अंबानी की शादी में शेरवानी डिजाइन की थी। रूनित कहते हैं कि हमने कई सेलिब्रिटी के ड्रेस डिजाइन किए हैं। समय के साथ अब मेंस वेयर में कई सारे चेंजेस हुए हैं। जेंट्स पहले पिंक कलर कैरी नहीं करते थे लेकिन अब वे पिंक के कई सारे शेड्स पहनने लगे हैं। मेंस के डिजाइनर कपड़ों में शर्ट्स में ही एंब्रायडरी, पेच वर्क और हाथ के कई काम हो रहे हैं।

एलिगेंट पहनना पसंद कर रहे
रायपुर में अपना बुटिक रन कर रही भाटापारा की सैनी गर्ग ने भी अनिल कपूर, प्रोड्यूसर निलेश मनिहार, सोनाली बोस, बिंग बॉस की ईशा मालवीय की ड्रेस डिजाइन की हैं। सैनी कहती हैं कि अब लोग एलिगेंट लुक पसंद करते है और त्योहार में भी वे इंडो वेस्टर्न पहनना ही पसंद कर रहे हैं। हीरा ग्रुप, स्वर्णभूमि और नाकोड़ा परिवार के ड्रेस डिजाइन करने वाली सैनी कहती हैं कि यहां के सारे अच्छे डिजाइनर बाहर से ही सीख कर यहां पर लोगों को मेट्रो का फैशन दे रहे हैं। ऑनलाइन में सैनी के डिजाइन किए कपड़े नायिका, परनिया में भी मौजूद है।
सैनी गर्ग, डिजाइनर, राज पंडित, सिंगर











