Advertisement Here

बड़ी खबर: दो मंत्रियों की साय कैबिनेट से हो सकती है छुट्टी, नए नामों के ऐलान जल्द

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा संगठन के नेताओं की शुक्रवार की रात दिल्ली में सांसद संतोष पांडे के निवास पर तीन घंटे तक बैठक हुई। बैठक में इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल सहित प्रदेश के भाजपा के कुछ सांसद भी मौजूद थे। दिल्ली सूत्रों के अनुसार बैठक करीब रात आठ बजे शुरू हुई।

बैठक में रिक्त दो मंत्री पर किस विधायक को मंत्री बनाया जाना चाहिए इस पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, संगठन महामंत्री पवन साय और अजय जम्वाल ने नए मंत्री के नामों पर अपने सुझाव दिए। इसके अलावा मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा की गई। बताया जाता है कि दो मंत्रियों के काम काज संतोष जनक नहीं होने पर भी चर्चा हुई। साथ ही इन दोनों मंत्रियों को हटाए जाने की भी बात कही।

अगले सप्ताह हो सकती है घोषणा
सूत्र बताते हैं कि चर्चा के दौरान दो नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लग गई है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अंतिम मुहर लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री शनिवार को रायपुर लौटेंगे। इसके बाद अगले सप्ताह नए मंत्रियों के नामों की घोषणा करने की संभावना जताई जा रही है। घोषणा के एक-दो दिन बाद नए मंत्रियों को राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button