Advertisement Here

केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन का निधन, रमन सिंह ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के निधन पर शोक जताया है। जानकारी के अनुसारक राजेश्वरी बेन फेफड़ों की बीमारी से ग्रस्त थीं और कई दिन से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थीं। आज उपचार के दौरान सांस थम गई। निधन की खबर से बीजेपी में शोक की लहर है।

रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री माननीय अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह के मुंबई में दिवंगत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। मैं श्रीहरि से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके शोकसंतप्त परिजनों को इस असहनीय पीड़ा से उबरने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

शोक के चलते गृह मंत्री अमित शाह ने अपने अगले 2 दिन के प्रोग्राम रद्द कर दिए हैं। 65 साल की राजेश्वरी बेन ने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। बताया गया कि कुछ महीने पहले उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट हुआ था, लेकिन आराम नहीं हुआ। एक महीना पहले उन्हें दिक्कत बढ़ने पर अहमदाबाद से मुंबई रेफर किया गया था।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button