इस्पात भवन में तांडव मचाने वाली महिला अधिकारी का वीडियो वायरल, तोड़फोड़ से दहशत में आए कर्मचारी

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के इस्पात भवन में तांडव मचाने वाली इंटरनल ऑडिट डिपार्टमेंट की एजीएम प्रियंका होरो को बीएसपी प्रबंधन ने सस्पेंड कर दिया है। कल दोपहर को इस महिला अधिकारी ने ऑफिस में न सिर्फ जमकर उत्पात मचाया बल्कि महिला ट्रेनी के सिर पर टिफिन से वार भी किया था।

इसके साथ ही महिला ने दफ्तर में कंप्यूटर, सीटीटीवी कैमरा तोड़ने, सीआईएसएफ के जवानों से बद्तमीजी सहित कई दस्तावेजों में पानी डालने जैसी हरकतें भी की है। इस महिला अधिकारी के उत्पात से दहशत में आए कर्मियों ने इसकी शिकायत की।

वहीं महिला की सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई और खूब वायरल भी हो रही है। जिसके बाद बीएसपी प्रबंधन ने देर शाम इसे सस्पेंड कर दिया है। इधर जिस ट्रेनी महिला अधिकारी के सिर पर वार किया था वह कल शिकायत लेकर भट्‌टी थाना भी पहुंची थी, लेकिन आज उसने अपनी शिकायत वापस ले ली।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button