Advertisement Here

पश्चिमी विक्षोभ का असर.. आने वाले दो दिनों में और गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

बिलासपुर. पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होते ही शुक्रवार रात से इसका प्रभाव शहर समेत आसपास के क्षेत्र में पड़ने लगा है। अरब सागर से आ रही नमी युक्त हवाओं की मात्रा बढने के साथ शनिवार को न्यूनतम तापमान में 4 और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग नेआने वाले दो दिनों तक तापमान में और गिरावट आने की संभावना जताई है। बहरहाल अब गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है।

रात्रि में दुर्गा उत्सव देखने निकले शहरवासियों को अचानक बढ़ी ठंड के कारण कंपकपाते देखा गया। मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के कारण अरब सागर से आने वाली नमी की मात्रा बढ़ने लगी है। साथ ही दिन के लम्बाई की अवधि लगातार घटने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हुआ है। इसके आगामी दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। प्रदेश में 22 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है। इधर तापमान में गिरावट होने से अब जाकर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने लगी है। हालांकि दोपहर में तेज धूप अभी भी लग रही है। जिससे छतरी का इस्तेमाल हो रहा है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों के तापमान

शहर तापमान

रायपुर 31.3

बिलासपुर 31.8

पेण्ड्रा 31.6

अंबिकापुर 27.5

जगदलपुर 31.4

दुर्ग 32.2

राजनांदगांव 31.6

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button