Advertisement Here

Weather News: भीषण गर्मी ने तोड़ा 73 साल का रिकॉर्ड, कई राज्यों में पारा 45 से 46 डिग्री के पार

देश के कई हिस्सों में पिछले एक महीने से अधिक समय से लगातार भीषण गर्मी प्रकोप जारी है। देश के उत्तर-पश्चिमी राज्यों का पचास फीसदी हिस्सा 1951 के बाद लू के सबसे लंबे मौसम का सामना कर रहा है। मौसम विभाग के पिछले 33 दिन के आंकड़ों के मुताबिक इस बार गर्मी ने सात दशक का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। उत्तर-पश्चिम राज्यों के साथ पूर्वोत्तर और हिमालय रीजन के राज्यों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेव का प्रकोप लगातार जारी है।

मानसून की सुस्ती से राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के कई इलाके सबसे लंबी गर्मी के मौसम का सामना कर रहे हैं। इस बार रात के तापमान में भी असामान्य रूप से बढ़ोतरी हुई है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक एम. महापात्रा का कहना है कि दिन का तापमान बहुत ज्यादा है।

ऐसे में स्वाभाविक रूप से रातें ठंडी नहीं हो पातीं। अगर अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के बीच है तो आप रात के तापमान के सामान्य रहने की उम्मीद नहीं कर सकते। इस बीच कई दिन से गुजरात और मध्यप्रदेश की दक्षिणी सीमा पर अटके मानसून के आगे बढ़ने की संभावना बन रही है। आने वाले दिनो में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

जून में औसत से 20 फीसदी कम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक देश में 1 से 18 जून के बीच 64.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 80.6 मिमी की लंबी अवधि के औसत (एलपीए) से 20 प्रतिशत कम है। जून से सितंबर तक 4 महीने के मानसून सीजन में औसतन 868.6 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए।

असम में बाढ़ से 26 की मौत : असम में बाढ़ से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। राज्य के 15 जिलों में 1.61 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ से प्रभावित 5,114 लोगों ने राहत कैंपों में शरण ली है।

हीट वेव का अलर्ट

देश के उत्तरी-पश्चिमी और पूर्वी राज्यों के कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, मध्यप्रदेश के कुछ इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू के इलाकों में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

देश का

24%हिस्सा पांच सबसे लंबे गर्म अवधि वाले समय में शामिल।

32%हिस्सा 10 सबसे लंबे गर्म अवधि वाले समय में शामिल।

40%हिस्सा 20 सबसे लंबे गर्म अवधि वाले समय में शामिल।

25%से अधिक क्षेत्रों में इस साल अधिकतम दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button