Advertisement Here

Weather News: मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अब 4 दिन और बढ़ा इंतजार, जानिए नई तारीख

 छत्तीसगढ़ में शनिवार से वर्षा की गतिविधि में कमी आ सकती है। मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी होने से अब 10 जून के बाद ही उसकी स₹ियता बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ ओर आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। वर्षा के क्षेत्र मुख्यत: बस्तर संभाग और उससे लगे जिले संभावित है। प्रदेश के बीजापुर 50, कोंडागांव, नारायणपुर, बलौदा बाजार 20, डभरा, गुरूर 10 में वर्षा दर्ज की गई।

बिलासपुर में फिर पारा चढ़ा, लोग परेशान

बिलासपुर में दो दिन से अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। शु₹वार को दिन भर कड़ी धूप रही। इससे गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। हालांकि शाम 5 बजे के बाद हल्के बादल छाए, पर गर्म हवाओं के चलने का ₹म बना रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले दो दिनों तक हल्की वृद्धि होने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का च₹ीय च₹वात बिहार के ऊपर 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है।

मानसून आने के यह हैं संकेत

1. पश्चिमी हवा प्रबल और उसकी गहराई वातावरण में 3.1 किलोमीटर तक होनी चाहिए।

2. वातावरण में सार्थक रूप से नमी की मात्रा डीप एरिया तक बढ़ना चाहिए।

3. आने वाले समय में लगातार वर्षा होने की संभावना बनी रहनी चाहिए।

4. क्षेत्र में बादल की स्थिति बनी रहनी चाहिए।

5. मानसून पहुंचने की घोषणा करने के लिए लगातार दो दिनों तक उस क्षेत्र के 80 प्रतिशत स्टेशनों में 2.5 एमएम या अधिक वर्षा हो तो दूसरे दिन मानसून पहुंचने की घोषणा की जाती है।

जिला – अधिकतम पारा

बिलासपुर – 42.2

राजनांदगांव – 42.0

दुर्ग – 41.8

रायपुर – 41.2

अंबिकापुर – 41.1

पेण्ड्रारोड – 38.6

जगदलपुर – 34.7

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button