Weather News: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाए तैयार, अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम, चेतावनी जारी

राजधानी में एक तरह से ठंड गायब हो चुकी है। फेंगल साइक्लोन के कारण रात का पारा चढ़ गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं, दोपहर का तापमान भी 32.4 डिग्री रहा। बादल छंटने के कारण दिन का तापमान तो बढ़ गया, लेकिन रात का कम नहीं हुआ। इसलिए ठंड बढ़ने के बजाय कम हो गई है।

दो दिनों में राजधानी समेत उत्तर व मध्य छत्तीसगढ़ में एक से तीन डिग्री तक पारा गिर सकता है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री अधिक रहा। राजधानी के आसमान से बादल छंट गए हैं, इसलिए दोपहर का पारा चढ़ गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम वैज्ञानियों के अनुसार, आगामी 24 घंटे में एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में तोकापाल में 5 सेमी बारिश हो गई। जगदलपुर में 1.3 सेमी पानी गिरा। बाकी स्थानों पर बारिश नहीं हुई।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button