Advertisement Here

Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर नया अपडेट, कहां होगी गिरेगी बिजली, देखिए पूर्वानुमान

छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के प्रभाव के कारण मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बिलासपुर में बुधवार को मौसम में आए बदलाव से देर रात हल्की बारिश हुई। वहीं आज सुबह से बादल साफ रहने से गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक कुछ एक स्थानों में बारिश का अनुमान जताया है।

वहीं शहर का अधिकतम तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने आगामी 2 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। बता दें कि बुधवार सुबह की शुरुआत धूप खिलने के साथ हुई। इसके बाद दिनभर आकाश साफ रहा और धूप खिली रही। दिन में धूप की तपिश अधिक रही। वहीं रात में बारिश के बाद सुबह मौसम सुहाना हो गया।

सुबह के समय मॉर्निंग वॉक पर जाने वालों को ठंड का अहसास हुआ। वहीं अब दिन में गर्मी बढ़ने के कारण राहगीरों को गर्मी का एहसास हो रहा है। सड़क किनारे छांव में कुछ देर आराम करते भी देखा गया। शहर का अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 32.2 और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं
पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभमंडल में पूर्व और उत्तर में स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में 7 मार्च को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। प्रदेश के कुछ जिलों में शाम और रात में आंशिक मेघमय रहने की संभावना है ।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button