Advertisement Here

Weather Update: अगले कुछ घंटों में बदल जाएगा मौसम, बारिश से बढ़ेगी ठंड! जारी हुआ पूर्वानुमान

बिलासपुर पूर्व व दक्षिण दिशा से आ रही गर्म हवाओं का असर बुधवार को भी शहर समेत आसपास के क्षेत्र में पड़ा। अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। बंगाल से नमी युक्त गर्म हवाओं के आने के कारण मौसम विभाग ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।

बुधवार को सुबह की शुरुआत के साथ शहर समेत आसपास के क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। दोपहर करीब 10 बजे तक शहर समेत आसपास के क्षेत्र में कोहरा छाया रहा।

सुबह मार्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड का कम अहसास हुआ। पूर्व दिशा से गर्म हवाओं के आने के कारण बुधवार को अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई। सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहने के साथ अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहने के साथ न्यूनतम तापमान 15.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती घेरे के रूप में जम्मू कश्मीर और उससे लगे उत्तर पाकिस्तान के ऊपर तक स्थित है। बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त गर्म हवा का आगमन की संभावना बढ़ गई है। इसके प्रभाव से 4 जनवरी को कोरिया जिला तथा उससे लगे जिलों में बूंदाबांदी होने की संभावना है । प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में दो डिग्री तक वृद्धि होने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। प्रदेश में 5 व 6 जनवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button