सोशल मीडिया पर रमन सिंह ने अधिकारियों को क्या समझाइश दी

कानून के दायरे मैं करें काम

डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अधिकारियों को दी समझाइश

Raipur cm news 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप चुके हैं।
सत्ता परिवर्तन की इस प्रक्रिया के बीच आज भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रशासनिक अधिकारियों को समझाइस दी है। डॉ रमन सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि
“आज कुछ सूत्रों से मुझे यह जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्त्वपूर्ण फ़ाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं जोकि पूर्णतः अनुचित है।
मैं ऐसे सभी अधिकारियों को बताना चाहता हूँ कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं और जब तक प्रदेश में नई सरकार का गठन नहीं होता तब तक ऐसे किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से आप सभी को बचना चाहिए।”

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button