Advertisement Here

पत्थर से सिर पर वार कर पत्नी की हत्या, वोट डालने पहुंचा आरोपी गिरफ्तार

बतौली. बतौली क्षेत्र के ग्राम अरगोती में 14 नवंबर की दोपहर पति-पत्नी गांव के ही नहर में नहाने गए थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। इससे वह बहोश हो गई। उसे इलाज के लिए बतौली अस्पताल ले जाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से फरार हो गया था। 17 नवंबर को आरोपी गांव में वोट देने पहुंचा था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

सोमार साय ग्राम कदनई गुड़गुड़ झरिया का रहने वाला था। 14 नवंबर को सोमार साय अपनी पत्नी कांति के साथ गांव के नहर में नहाने व कपड़ा धोने गया था। वहीं पर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आकर सोमार साय ने पत्थर से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे बतौली अस्पताल लाया गया। यहां उसकी मौत हो गई।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सोमार साय फरार हो गया। मृतका की मां बनवासो बाई निवासी अरगोती चौकी कुन्नी ने बतौली थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। 17 नवंबर को मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी सोमार साय गांव में वोट डालने आने वाला है, इस पर पुलिस मौके पर पहुंची व गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के निवेदन पर उसे वोटिंग करने की भी अनुमति दी गई।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button