महिला टी-20 कप: छत्तीसगढ़ की महिला टीम की कमान कीर्ति गुप्ता को

रायपुर. छत्तीसगढ़ महिला टी-20 कप सीजन-3 का आयोजन 21 सितंबर को रायुपर की मेजबानी में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश, विदर्भ, झारखंड, बंगाल और तमिलनाडु की महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की टीम घोषित कर दी गई। टीम की कमान कीर्ति गुप्ता को सौंपी गई है। सभी मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे। फाइनल मैच 29 सितंबर को खेला जाएगा।

प्रदेश की टीम

कीर्ति गुप्ता (कप्तान), अंशी अग्रवाल, ऐश्वर्या सिंह, अदिति पंवार, महक नरवसे, नेहा बैदिक, प्रतिज्ञा यादव, संजीता पटेल, शिवानी कृष्णा, प्रीति यादव, शिवी पांडेय, श्रेया श्रीवास, श्रृष्टि शर्मा, तरन्नुम पठान, उर्मिला हरिना, यीशा भारती।

टूर्नामेंट का कार्यक्रम

21 सितंबर: छत्तीसगढ़ बनाम मध्यप्रदेश, विदर्भ बनाम झारखंड

22 सितंबर: विदर्भ बनाम तमिलनाडु, झारखंड बनाम बंगाल

23 सितंबर: छत्तीसगढ़ बनाम तमिलनाडु, बंगाल बनाम मध्यप्रदेश

24 सितंबर: झारखंड बनाम मध्यप्रदेश, विदर्भ बनाम छत्तीसगढ़

25 सितंबर: तमिलनाडु बनाम बंगाल

26 सितंबर: विदर्भ बनाम मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ बनाम झारखंड

27 सितंबर: छत्तीसगढ़ बनाम बंगाल, तमिलनाडु बनाम मध्यप्रदेश

28 सितंबर: विदर्भ बनाम बंगाल, झारखंड बनाम तमिलनाडु

29 सितंबर: फाइनल मुकाबला

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button