Advertisement Here

घोषणा पत्र में क्या शामिल किया जाए.. बीजेपी की सुझाव पेटी में आप दे सकते हैं अपनी राय

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां और तेज कर दी है। विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की जनता से भाजपा घोषणा पत्र के लिए सुझाव मांगेंगे। ​सुझाव के लिए भाजपा सभी जिलों में सुझाव पेटियां प्रदेश कार्यालय से भेजी जा रही है।

पता होगी कि अनिल कपूर की फिल्म नायक में जनता से उनके सुझाव व समस्याओं को जानने के लिए शिकायत बाक्स को शहर के प्रमुख चौराहों में लगाया था। ठीक उसी तरह लोकसभा चुनाव में जनता की इच्छाओं को जनने इसका प्रयोग बीजेपी कर रही है। इन पेटियों को भाजपा के कार्यकर्ता लेकर बूथ स्तर से लेकर मंडल तक लोगों से संपर्क कर घोषणा पत्र के लिए सुझाव लेंगे।

इसके बाद सभी सुझाव को लेकर प्रदेश स्तर पर बनाई गई घोषणा पत्र समिति द्वारा रिपोर्ट तैयार कर केंद्रीय भाजपा कार्यालय में भेजी जाएगी। जहां छत्तीसगढ़ के हिसाब से केंद्र सरकार द्वारा क्या-क्या सौगातें दी जा सकती है, उसे घोषणा पत्र में शामिल किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार प्रदेश भर में सुझाव लेने का अभियान मार्च तक चलाया जाएगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा को प्रदेशभर से करीब 1 लाख 25 हजार सुझाव आए थे।

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा, पूरे देश से सुझाव शामिल होंगे। सभी जिलों में पेटियां भेजी गई है। जनता के हित में संवाद निर्मित करने का काम भाजपा करती है। पीएम मोदी की सोच है कि जनता क्या चाहती है इसलिए सुझाव जनता से आमंत्रित किए गए हैं।

पूर्व विधायक मंतूराम सहित 200 लोग भाजपा में
प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर से झटका लगा है। सोमवार को पूर्व विधायक मंतूराम पवार के साथ करीब 200 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है। सीएम विष्णु देव साय ने पार्टी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी को पार्टी का गमछा पहनाकर प्रवेश कराया।

भाजपा प्रवेश करने वालों में बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जकांछ के अखिलेश पांडेय, मस्तूरी जिला पंचायत सदस्य राहुल सोनवानी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश लिया। इस दौरान चैंबर ऑफ कामर्स के कुछ सदस्यों ने भी भाजपा में प्रवेश किया। पार्टी के मुताबिक करीब 200 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

Sarita Tiwari

बीते 24 सालों से पत्रकारिता में है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय तक काम किया ।
Back to top button