10 हजार कर्मचारियों को 70 करोड़ रुपए का बोनस जारी, फटाफट चेक करें अकाउंट

बालोद जिले के शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों को बोनस जारी हो गया है। साथ ही अक्टूबर का वेतन एडवांस में मिलना शुरू हो गया है।

धनतेरस और दीपावली के पहले शासकीय कर्मचारी और अधिकारियों के खाते में अक्टूबर का वेतन एडवांस में मिलना शुरू हो गया है। सभी कर्मचारियों को 17 और 18 अक्टूबर तक वेतन दिया जाएगा। इस धनतेरस पर बाजारों में जमकर ग्राहकी होने की उम्मीद है। जिला कोषालय के मुताबिक जिले में लगभग 10 हजार शासकीय कर्मचारी अधिकारी है। नगरीय निकाय, बिजली विभाग एवं कुछ और विभागों को छोड़कर। इन सभी कर्मचारियों को जिला कोषालाय से लगभग 70 करोड़ रुपए की राशि खाते में डाली जाती है।

पहले जारी होती थी 28-29 को राशि

पहले कर्मियों को मासिक वेतन की राशि 28-29 तारीख को डाल दी जाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश व कर्मियों के हित में फैसला लेते हुए 10-12 दिन पहले ही अक्टूबर का वेतन डाल दिया गया है।

5 हजार कर्मचारियों के खाते में 30 करोड़ की राशि डाली

जिला कोषालय अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार को शासन के आदेशानुसार लगभग 5 हजार शासकीय कर्मियों के खाते में लगभग 30 करोड़ रुपए डाले गए। बचे कर्मियों के खाते में शनिवार को राशि पहुंच जाएगी।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button