CGBSE Exam: 10वीं की परीक्षा हिंदी और 12वीं की भूगोल के साथ होगी शुरू, देखें टाइम टेबल

रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शुक्रवार को बोर्ड परीक्षाओं की समय सारणी जारी कर दी। 20 फरवरी को भूगोल विषय के पर्चे के साथ 12वीं की परीक्षा शुरू होगी। वहीं, 21 फरवरी से होने वाली 10वीं की परीक्षा का पहला पर्चा हिंदी विषय का होगा। लगभग एक माह तक चलने वाली परीक्षाओं की समय सारणी मंडल ने लगभग ढाई महीने पहले मंडल ने इन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है।

इससे स्कूलों में कोर्स पूरा कराने में भी अब जल्दी की जाएगी। पिछले माह त्योहारी छुट्टियों के कारण स्कूल बंद थे। अब बचे हुए कोर्स को पूरा कराने और विद्यार्थियों को रिवीजन करने के लिए काफी समय मिलेगा। बोर्ड सेक्रेटरी पुष्पा साहू ने स्कूलों को निर्देश जारी किए है कि समय पर प्रैक्टिकल पूरे कराएं। जिससे बच्चों को पढ़ाई करने का पूरा समय मिल सके।

10वीं क्लास की परीक्षा

21 फरवरी- हिंदी

24 फरवरी- अंग्रेजी

26 फरवरी- सामाजिक विज्ञान

28 फरवरी- विज्ञान

6 मार्च- गणित

9 मार्च- मराठी, संस्कृत, पंजाबी, उर्दू, तमिल, मलयालग, कन्नड़ जैसे क्षेत्रीय विषय।

11 मार्च- एग्रीकल्चर, मीडिया एंड टेक्नोलॉजी, बैंकिंग फाइनेंशियल, पावर, पर्यटन, अतिथि सत्कार, ब्यूटी एंड वेलनेस जैसे विषय।

13 मार्च- दृष्टिहीन छात्रों के लिए संगीत, मूक-बधिरों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग

12वीं क्लास की परीक्षा

20 फरवरी: भूगोल, भौतिक शास्त्र

23 फरवरी: राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्योन शास्त्र, फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड

25 फरवरी: संस्कृत

27 फरवरी: जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास, विज्ञान के तत्व

2 मार्च: गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन, भारतीय संगीत, चित्रकला, नृत्य कला, स्टेनो टायपिंग, कृषि, गृह विज्ञान, वाणिज्यिक गणित, औद्योगिक संगठन के मूल तत्व

7 मार्च: समाज शास्त्र

10 मार्च: अंग्रेजी

12 मार्च: इतिहास, कृषि विज्ञान, ड्राइंग पेंटिंग, आहार एवं पोषण

14 मार्च: हिंदी

16 मार्च: रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी, हैल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एवं एंटरटेनमेंट, टेलीकयुनिकेशन, बैंकिंग, फाइनेंसियल सर्विसेस एंश्योरेंस, इलेक्ट्रानिक एवं हार्डवेयर

17 मार्च: मराठी, गुजराती, मलयालम, उड़िया, तेलगू, तमिल जैसी क्षेत्रीय भाषाओं के लिए

18 मार्च: मनोविज्ञान

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button