फरवरी-मार्च में छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं खरगे, राहुल और प्रियंका

रायपुर. भले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को तीन साल बाकी है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अभी से कमर कसने लगी है। आने वाले दिनों में प्रदेश कांग्रेस बड़ी सभा आयोजित करेगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस राजीव भवन में बैठक हुई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खरगे फरवरी या मार्च में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।
राष्ट्रीय नेताओं के दौरे की तैयारी को लेकर राजीव भवन में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जनक ध्रुव ने आदिवासी कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक को लेकर जनक ध्रुव ने कहा, फरवरी-मार्च में राष्ट्रीय नेतृत्व का छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है। दौरे की तैयारी को लेकर बैठक में चर्चा की गई। इसके चलावा चुनावी रणनीति, संगठन को मजबूत करने और आदिवासी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
भावी रणनीति पर मंथन
बैठक में खास तौर पर आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन से जुड़े अधिकारों की रक्षा को लेकर आगे की रणनीति पर मंथन किया गया। विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि आदिवासी कांग्रेस हमेशा से आदिवासियों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ती आई है। आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगा।











