सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागार में मन की बात कार्यक्रम को सुना

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय सभागार में मन की बात कार्यक्रम को सुना। सांसद अग्रवाल ने कहा, प्रधानमंत्री ने गणतंत्र दिवस की भावना, स्टार्टअप व नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तथा नदियों के संरक्षण जैसे विषयों पर अत्यंत प्रेरणादायी विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री जी का यह संबोधन एक बार फिर सिद्ध करता है कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के कोने-कोने में छिपी सकारात्मक ऊर्जा को जोड़ने वाला एक सशक्त सेतु है। जब राष्ट्र का नेतृत्व सीधे जन-जन से संवाद करता है, तो ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना और अधिक सुदृढ़ होती है। मन की बात जैसे कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को मजबूत करते हैं और हमें विकसित भारत के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

CG News

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव , मंत्री रामविचार नेताम, केदार कश्यप , गुरु खुशवंत साहेब , विधायक अनुज शर्मा , भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर , निगम–मंडल के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास से भरे भविष्य की ओर अग्रसर है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button