राजिम कुंभ कल्प मेला के लिए मेमू स्पेशल ट्रेन का ऐलान, देखिए टाइम टेबल

छत्तीसगढ़ के राजिम में 1 से 15 फरवरी तक राजिम-कुंभ कल्प मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से दो राजिम कुंभ मेला मेमू स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसे लेकर समय निर्धारित किया है। रेलवे ने

देखिए टाइम टेबल

गाड़ी 08755 रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से 11.55 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे मंदिर हसौद, 12.24 बजे सीबीडी (पीएच), 12.34 बजे केंद्री, 12.49 बजे अभनपुर, 12.57 बजे मानिक चौरी और 1.20 बजे राजिम पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी 08756 राजिम-रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से दोपहर 2.00 बजे रवाना हो कर, 2.07 बजे मानिक चौरी, 2.14 बजे अभनपुर, 2.22 बजे केंद्री, 2.31 बजे सीबीडी (पीएच), 2.43 बजे मंदिर हसौद और 3.30 बजे रायपुर स्टेशन आएगी।

के लिए स्पेशल ट्रेन

इसी तरह गाड़ी 08757 रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर रायपुर स्टेशन से दोपहर 2.30 बजे रवाना होकर 2.48 बजे मंदिर हसौद, 2.49 बजे सीबीडी (पीएच), 3.09 बजे केंद्री, 3.23 बजे अभनपुर, 3.31 बजे मानिक चौरी, 4.00 बजे राजिम स्टेशन पहुंचेगी। वहीं विपरीत दिशा में गाड़ी 08758 राजिम-रायपुर मेमू कुंभ मेला स्पेशल राजिम रेलवे स्टेशन से 8.30 बजे रवाना होकर, 8.37 बजे मान्रिेक चौरी, 8.44 बजे अभनपुर, 8.52 बजे केंद्री, 9.00 बजे सीबीडी (पीएच), 9.12 बजे मंदिर हसौद और 10:00 बजे रायपुर स्टेशन आएगी।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button