भाजपा महिला मोर्चा में 6 जिलों में अध्यक्ष और चार जिलों में महामंत्रियों की नियुक्ति

प्रदेश संगठन ने भाजपा महिला मोर्चा में जिला अध्यक्षों और महामंत्रियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति और अनुशंसा पर प्रदेश महामंत्री नवीन मारकंडेय ने छह जिलों की जिला अध्यक्ष और चार जिलों में महामंत्री की नियुक्ति की है। इस नियुक्ति में जिले के हिसाब से सियासी और जातिगत समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है।

जारी नियुक्ति आदेश के अनुसार कांकेर जिले की जिला अध्यक्ष रुखमणि उइके, महामंत्री विजय लक्ष्मी कौशिक, सुकमा जिला अध्यक्ष राधा नायक, राजनांदगांव जिला अध्यक्ष पुष्पा गायकवाड़, महामंत्री भेष बाई, मिथलेश्वरी वैष्णव, बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष गायत्री साहू, सक्ती जिला अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, महामंत्री उमा राठौर, जशपुर जिला अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, महामंत्री शारदा प्रधान को बनाया गया है।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button