RTE Admission: 15 दिन में आए 16 हजार 700 से ज्यादा आवेदन

आरटीई प्रवेश प्रक्रिया के तहत छात्रों का पंजीयन जारी है। 16 फरवरी से जारी प्रक्रिया में आरटीई पोर्टल की वेबसाइट के अनुसार, पिछले 15 दिन में 16 हजार 700 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सत्र 2026-27 के लिए जारी प्रवेश प्रक्रिया में पहली कक्षा में आरटीई के तहत प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश के लिए 31 मार्च तक आवेदन किए जा सकते हैं। राज्य के 6850 स्कूलों में प्रवेश दिए जाएंगे। रायपुर में 825 प्राइवेट स्कूलों में 3089 सीटों में प्रवेश दिए जाएंगे। यह आंकड़ा पिछले साल से कम है। जानकारी के अनुसार, आरटीई सीटों का निर्धारण यू-डाइस पोर्टल पर दर्ज पिछले वर्ष की कक्षा पहली की प्रविष्ट संख्या के आधार पर किया जा रहा है।

  • 13 से 17 अप्रैल तक लाॅटरी व सीटों का आवंटन

31 मार्च को आवेदन के बाद नोडल वेरिफिकेशन के बाद 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लाॅटरी व सीटों का आवंटन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को 1 मई से 30 मई तक प्रवेश लेना होगा। द्वितीय चरण की प्रक्रिया के तहत नए स्कूल का रजिस्ट्रेशन 8 जून से 20 जून तक होगा। सीट प्रकटीकरण के बाद छात्र पंजीयन शुरू होंगे, जो 1 जुलाई से 11 जुलाई तक किए जा सकेंगे। फिर नोडल वेरिफिकेशन के बाद लाॅटरी व आवंटन 27 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। स्कूल में दाखिला 3 अगस्त से 17 अगस्त तक लेना होगा।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button