रायपुर से जयपुर के लिए 180 सीटर विमान सेवा शुरू, शेड्यूल जारी

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से जयपुर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट का संचालन शुरू किया गया है। इंडिगो एयरलाइंस की यह फ्लाइट रायपुर से वाया हैदराबाद होते हुए जयपुर जाएगी। वहीं जयपुर से वाया नवी मुंबई से रायपुर आएगी। विमानन कंपनी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यह विमान रायपुर से हैदराबाद 5 घंटे में पहुंचेगा। टिकटों की बुकिंग करने के लिए ट्रैवल्स संचालकों को स्लाॅट जारी किया गया है। 180 सीटर एयरबस विमान का संचालन रोजाना किया जाएगा। हालांकि रायपुर से जयपुर के बीच सीधी फ्लाइट शुरू करने की मांग पिछले काफी समय से चल रही है। ट्रैवल्स संचालकों का कहना है कि इसका अच्छा प्रतिसाद मिलने पर इसमें फेरबदल किया जा सकता है।

7500 में मिलेगी टिकट

ट्रैवल्स संचालक किर्ती व्यास ने बताया कि जयपुर जाने के लिए शुरुआती किराया 7500 से 11000 रुपए में मिलेगा। सीटों की उपलब्धता के आधार पर किराया में फेरबदल हो सकता है। यह फ्लाइट रायपुर से सुबह 9 बजे उड़ान भरने के बाद 10.50 को हैदराबाद पहुंचेगी। वहां से इंडिगो की दूसरी फ्लाइट सुबह 11.50 को जयपुर से लिए उडा़न भरने के बाद दोपहर 1.45 को जयपुर पहुंचेगी। वहीं जयपुर से शाम 3.55 को उड़ान भरने के बाद 5.40 को नवी मुंबई पहुंचेगी। नवी मुंबई से शाम 7.50 को वहां से रवाना होने के बाद रात 9.30 को रायपुर पहुंचेगी। इस फ्लाइट के शुरू होने से जयपुर जाने वाले यात्रियों को आंशिक राहत मिलेगी।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button