Chhattisgarh Board Result 2026: इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे 29 अप्रैल को होंगे जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Chhattisgarh Board Result 2026: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम बुधवार, 29 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे. रिजल्ट दोपहर 02:30 बजे जारी किया जाएगा. स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने यह जानकारी दी. इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 3.21 लाख परीक्षार्थी और 12वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं.

2:30 बजे जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का परिणाम

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे. यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है. इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएंं. प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम (Chhattisgarh Board 10th-12th exam Results) आप आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।

ऐसे चेक करें सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं 2026 का परिणाम

परीक्षार्थी सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
इसके बाद CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026/ CGBSE 12वीं रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अब परीक्षार्थी 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा का रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
आपका मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
अब परिणाम चेक करें और पीडीएफ को डाउनलोड करें, ताकि भविष्य में ये काम आएगा।

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button