MP में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, उज्जैन में 115 ₹ के पार; कमलनाथ बोले- सरकार जनता पर बोझ डाल रही

Kamal Nath on Petrol-Diesel Price Hike: देशभर में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ाए गए हैं. पेट्रोल में ₹2.61 और डीजल में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. यह पिछले 10 दिनों में चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के रेट हाइक किए गए हैं. राजधानी भोपाल में पेट्रोल 114.65 रुपये और डीजल का रेट 99.74 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है. जबकि प्रदेश के बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे ज्यादा है. यहां पेट्रोल 115 रुपये के पार और डीजल की कीमत 100 रुपये के पार चली गई है. वहीं बढ़े हुए पेट्रोल, डीजल के रेट पर कमलनाथ ने सरकार पर जमकर हमला बोला है. कमलनाथ ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

‘राहुल गांधी ने पहले ही कहा था कि ये तो शुरुआत है’

पेट्रोल, डीजल के रेट बढ़ाने को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करके सरकार पर हमला बोला है. कमलनाथ ने लिखा, ‘हमारे नेता राहुल गांधी ने 15 मई को पहली बार बढ़ोतरी के समय ही कहा था कि ये तो शुरुआत है. अभी तो लगातार कीमत बढ़ाई जाएंगी. उन्होंने समय रहते ही देश के सामने आ रहे आर्थिक संकट और महंगाई के बारे में एक्शन लेने को कहा था. लेकिन सरकार समय रहते नहीं चेती.’

सारा बोझ जनता के ऊपर डाल रहे’

कमलनाथ ने आगे कहा, ‘दुर्भाग्य की बात है कि सरकार महंगाई रोकने के लिए टैक्स में कटौती करने के बजाय सारा बोझ जनता पर डाल रही है. सरकार इस सच्चाई से मुंह फेर रही है कि जब कच्चे तेल के दाम कम थे तब तेल की कीमतें कम नहीं की गई थीं. सरकार के इसी निकम्मेपन के कारण भोपाल में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपए और डीजल 99.74 रुपए में हो गई है.’

MP के 3 प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट

पेट्रोल डीजल

भोपाल 114.65 ₹ 99.74 ₹
इंदौर 114.54 ₹ 99.57 ₹
उज्जैन 115.03 ₹ 100.11₹
जनता पर महंगाई की ‘डबल मार’

महंगाई से त्रस्त जनता के लिए पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने से परेशानी पढ़ गई है. जहां एक ओर ढुलाई महंगी होने से रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली चीजें महंगी होंगी. इसमें फल, सब्जी और दूध से लेकर इलेक्ट्रॉनिक आइटम सभी शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सफर करना भी आम जनता के लिए आसान नहीं है. अगर राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां डेली चलने वाले लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में बस नहीं हैं. जिसके कारण लोगों को करने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ता है.

तेल कंपनियों के घाटे को कम करने लिए सरकार का फैसला

क्रूड ऑयल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़ने के कारण तेल कंपनियों को लगातार घाटा हो रहा है. ऐसे में कंपनियों के घाटे को कम करने के लिए सरकार लगातार पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर रही है. पिछले 10 दिनों में सरकार पेट्रोल और डीजल के रेट में 4 बार बढ़ोतरी कर चुकी है. इस दौरान पेट्रोल के रेट में 7 रुपये 35 पैसे, वहीं डीजल के रेट में 7 रुपये 53 पैसे रेट बढ़ाया गया है.

SARITA DUBEY

बीते 24 सालों से पत्रकारिता से जुड़ी है इस दौरान कई बडे अखबार में काम किया और अभी वर्तमान में पत्रिका समाचार पत्र रायपुर में अपनी सेवाए दे रही हैं। महिलाओं के मुद्दों पर लंबे समय से काम कर रही है।
Back to top button